भाजपा का प्रतिनिधि ने डीसी, एसपी व परिवहन पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा

भाजपा का प्रतिनिधि ने डीसी, एसपी व परिवहन पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा

झारखंड सवेरा 

गढ़वा : मेराल प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने मेराल में प्रशासन द्वारा वाहन जांच के दौरान लोगों को हो रही समस्याओ से जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि मेराल कृषि बहुल क्षेत्र है जहां लोकल स्तर पर लोगों का आना जाना लगा रहता है साथ ही थाना के पास फ्लाइओवर निर्माण कार्य चल रहा है जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका समाधान किया जाए। साथ ही मांग पत्र के आलोक में उपायुक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को समस्या समाधान का भरोसा दिया है। प्रशासनिक स्तर से मामले का समाधान जल्द किया जाएगा।मौके पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि प्रशासन जनहित में काम करे। कोई भी नियम जनता के सुरक्षा सुविधा के लिए बनाया जाता है उन्होंने कहा कि बाईक चेकिंग अभियान में जनता को परेशान नहीं किया जाए।मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि बाईक चेकिंग के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार व्यवस्था सुधारने के बजाय वसुली करा रही हैं। उन्होंने कहा कि रंका में बाईक लुट हो गया। झामुमो सरकार का सुरक्षा व्यवस्था स्पष्ट हो रहा है। सिर्फ बाईक चेकिंग अभियान सिर्फ मंईया सम्मान योजना के लिए पैसा उगाही का माध्यम बन चुका है अगर बाईक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तो फाईन भरने का व्यवस्था स्थल पर ही होना चाहीए। प्रतिनिधी मंडल में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल,लक्ष्मीकांत पाण्डेय,ब्रजेश धर दुबे,उत्तरी मंडल महामंत्री कंचन पाण्डेय,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामाकांत गुप्ता,विकास तिवारी,खुर्शीद अंसारी, युवा नेता रोहित कुमार,वीरेंद्र चौधरी,मिथिलेश ठाकुर,रामजी कुशवाहा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

news portal development company in india
Recent Posts
error: Content is protected !!