जिप अध्यक्ष शांति देवी व सिलीदाग मुखिया ने किया कंबल का वितरण
झारखंड सवेरा
रमना : प्रखंड के सिलीदाग पंचायत सचिवालय प्रांगण मे मुखिया श्रीमती अनीता देवी एवं जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य सुरुज देव पासवान,द्वारा संयुक्त रूप से सिलीदाग पंचायत के गरीब, बेसहारों और कमजोर तबको के लोगों के बीच 150 कम्बल का वितरण किया गया l जहां मौके पर मुखिया अनीता देवी द्वारा कहा गया कि प्रखंड कार्यालय से पंचायत को 150 कम्बल प्राप्त कराया गया था, जिसका वितरण इस कड़ाके की ठंड में किया गया l जहां मौके पर उप मुखिया सुनीता देवी, वार्ड सदस्य- प्रभा देवी, अंजली देवी, दीपक पासी, प्रदीप कुमार, उदय मेहता,शैलेंद्र सिंह, पूनम देवी, नैना देवी, दिलवा देवी, रीता देवी, एवं गांव के अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे l