रमना गंगा तालाब से चोरों ने रात्रि मे समरसेबल चुराकर फरार हो गए
झारखंड सवेरा
रमना : मूर्ति टोला बगौंधा रमना स्थित हनुमान मंदिर का समर सेबुल गंगा तालाब से शनिवार को रात्रि में चोरी हो गया। इसकी लिखित सूचना मंदिर निर्माण समिति एवं ग्रामीणों के द्वारा रमना थाना को दे दिया गया है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बियार ने बतलाया कि मंदिर का एक लुबी कंपनी का समरसेबुल था। जो गंगा तालाब में लगा हुआ था। इसके द्वारा विगत करीब तीन वर्षों से श्री हनुमान मंदिर एवं गंगा तालाब छठ घाट के लिए पानी का आपूर्ति किया जा रहा था। फिलहाल पिछले कई माह से मंदिर में गुंबज प्लास्टर का कार्य चल रहा था। प्लास्टर कार्य पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में गार्डवाल का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी देर शाम तक समरसेबूल से काम किया गया है। रविवार को प्रातः गांव के लोग पहाड़ी तरफ शौच के लिए गए तो उनकी नजर तालाब तट पर बिखरा पड़ा पाईप पर पड़ा। नजदीक से देखे तो पाईप कटा हुआ था और समरसेबुल गायब था। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। तत्पश्चात समिति एवं ग्रामीणों की आपात बैठक मंदिर परिसर में हुई। निर्णयानुसार लिखित सूचना रमना थाना को दे दिया गया है। सुदर्शन बियार ने बतलाया कि रमना थाना के सटे उतर दिशा में गंगा तालाब है। जिसमें समरसेबुल लगा हुआ था।चोर के हिम्मत पर आश्चर्य है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि इसकी सूचना हुई है जल्द चोर गिरफ्त में होगा आपात बैठक में मुख्य रूप से नरेश साह, मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति , रामलाल बियार, सुदामा प्रजापति, बिरेंद्र प्रजापति, मनोज कुमार साह, बबलू बियार , दुर्गा बियार , चरित र यादव ,आशीष पासवान, विजय बियार , लालचंद प्रजापति, सोमारू बियार, कमलेश बियार, अजय प्रजापति , लालमन प्रजापति , बिपिन बिहारी , अशोक बियार , राजकिशोर बैठा , जय प्रकाश बैठा आदि मौजूद थे।