विपक्षी चाहे जितनी भी ताकत लगा लें, उनकी जमानत होगी जप्त : मंत्री मिथिलेश

विपक्षी चाहे जितनी भी ताकत लगा लें, उनकी जमानत होगी जप्त : मंत्री मिथिलेश

झारखंड सवेरा 

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि विपक्षी चाहे जितने भी ताकत लगा लें, जितने भी हथकंडे अपना लें परंतु इस विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत जप्त हो जाएगी। अब जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता है। जनता सब कुछ जानती और समझती है। मंत्री श्री ठाकुर अपने आवास पर शामिल होने वाले लोगों को संबोधित कर रहे थे। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ो की संख्या में लोगों ने मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर पहुंचकर उनके प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए झामुमो का दामन थाम लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता की ताकत ही हमारी असली ताकत है। लोकतंत्र की चाबी जनता के हाथ में होती है। अब गढ़वा के लोग किसी के झूठ-सच के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। विकास के प्रति सभी लोग समर्पित हैं। सभी ने इस बार विकास का साथ देते हुए विकास विरोधियों को धूल चटाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर चुनाव में 13 तारीख को तीर धनुष छाप पर वोट देकर उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएं एवं विकास विरोधियों को सबक सिखाएं। इस दौरान रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुआनी निवासी गजाधर सिंह ने सपा प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह का साथ छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। साथ ही झामुमो में शामिल होने वाले अन्य लोगों में मुख्य रूप से रमकंडा प्रखंड के रक्सी से वैश्य समाज से केशरी समाज के अध्यक्ष दीपक केशरी, शुभम केशरी, अजीत केशरी, भोला केशरी, मनोज केशरी, श्रवण गुप्ता, धीरज केशरी, उत्तम केशरी, प्रमोद यादव, अनुज साव, सीताराम यादव, पंकज केशरी, मनीष केशरी, गढ़वा प्रखंड अंतर्गत झलुआ गांव के मदरसा टोला से लुकमान अंसारी, जाहिद अंसारी, तबारक अंसारी, सद्दाम अंसारी, फैसल अंसारी, कादर खान, कौनेन रजा सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

news portal development company in india
Recent Posts
error: Content is protected !!