झामुमो के मंत्री विधायक ने खुलेआम झारखंड को लुटने का काम किया है : रितेश चौबे

झामुमो के मंत्री विधायक ने खुलेआम झारखंड को लुटने का काम किया है : रितेश चौबे

झारखंड सवेरा

गढ़वा : भाजपा रमकंडा मंडल की बैठक मंडल कार्यालय रमकंडा में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के सभी सातों मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि दो नवंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का सातो मोर्चा का सम्मेलन गढ़वा में किया जाएगा। जिसमें गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से सभी मंडल के मोर्चा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड से झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है झामुमो के मंत्री विधायक ने खुलेआम झारखंड को लुटने का काम किया है झामुमो ने गुंडाराज राज माफिया राज गढ़वा में कायम किया। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग तरह तरह का प्रलोभन देकर लगातार जनता को ठगने में लगे हुए हैं लेकिन जनता झामुमो का चाल चरित्र समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता के साथ जनता ने भी कमर कस लिया है। वहीं भाजपा रंका उत्तरी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश दास के अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा स्तरीय सातो मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ रंका में बैठक हुई। मौके पर भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल भाजपा मंडल महामंत्री राजु सिन्हा, उपाध्यक्ष ‌‌ प्रेम यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, मंटु दुबे अमित मुंडा अवधेश प्रसाद राजू प्रसाद धनंजय विश्वकर्मा कमल किशोर प्रसाद अनिल राम दीनानाथ यादव छोटेलाल अग्रवाल सरवन गोंड, अमर सिंह नक्कू भुइंया अर्जुन यादव के साथ सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!