हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री का त्यौहार

झारखंड सवेरा

गढ़वा : जिले में वट सावित्री पर्व को लेकर गढ़वा जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में महिलाओं ने उपवास रखकर पूजा अर्चना की थी। तथा महिलाओं ने वट सावित्री को ले पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा रक्षा सूत्र भी बांधा। इसके पश्चात महिलाओं ने पुरोहित की उपस्थिति में पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने ईश्वर से अपने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं का कहना था कि जिस प्रकार भगवान ने वट वृक्ष को लंबी आयु दी है उसी प्रकार हमारे पति को भी लंबी उम्र मिले। ताकि वह सदा सुहागिन जीवन जी सकें। वट सावित्री पूजा को ले महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिलाएं इसकी तैयारी में जुटी दिखी। वट सावित्री पूजा को ले जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंड एवं गांवों में भी काफी चहल पहल देखने को मिली। विभिन्न स्थानोंपर जहां भी बरगद का पेड़ है उस स्थान पर महिलाओं ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। वहीं शहर के कई महिलाओं ने अपने घर पर ही गमले में लगे बरगद के पेड़ के नीचे विधिवत पूजा अर्चना की। जबकि श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को वट सावित्री पूजा हर्षोल्लास भरे वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं वट सावित्री की पूजा के लिए सुबह से ही बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचने लगीं थीं। हिदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री पूजा बेहद खास व महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सौभाग्यवती महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर अखंड सौभाग्य व अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। पूजन कर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य व अपने पति की लंबी उम्र की कामना किया। सौभाग्यवती महिलाएं बरगद वृक्ष के नीचे पहुंच जड़ में अ‌र्घ्य अर्पण कर विधिवत पूजन अर्चन किया तथा बरगद वृक्ष के तना में कच्चा सूत बांधकर अपने पति के लिए दीर्घायु की कामना किया।

news portal development company in india
error: Content is protected !!