झारखंड सवेरा

लोकसभा चुनाव 2024 के छठा चरण के तहत आज रांची संसदीय क्षेत्र में मतदान किया गया। इस दौरान पलामू के निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम और उनकी पत्नी पुष्पा दयाल ने रांची के कांके रोड एसएस मेमोरियल कॉलेज कांके के बूथ नंबर 334 पर मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। श्री राम अपनी पत्नी के साथ सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर कतारबद्ध होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। उल्लेखनीय है कि श्री राम का रांची में आवास है और वहीं के मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है।

 

news portal development company in india
Recent Posts
error: Content is protected !!