दुद्धी क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद, गैस सिलेंडर लेने के लिए उमड रही है भीड़ 

दुद्धी क्षेत्र में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद, गैस सिलेंडर लेने के लिए उमड रही है भीड़ 

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी सोनभद्र तहसील मुख्यालय क्षेत्र में इन दोनों गैस सिलेंडर ईरान और इसराइल आदि देशों के युद्ध के दौरान देश में आए समस्या को लेकर दुद्धी में भी इसका नजारा देखने को मिल रहा है ,धीरे-धीरे 10 दिन बीतने को चला है लोगों की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं वहीं कई समान बाजार में महंगे भी मिल रहे हैं, वही देखा जा रहा है कि छोटे-छोटे रिहेड़ी पटरी, ठेले , गुमटी,पर दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदार भी कम दिखाई दे रहे हैं, गैस की समस्या को लेकर जब ठेले पर लगा रहे चाऊमीन विक्रेता राजू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 5 लीटर का गैस टंकी है उसी से अभी काम चल रहा है हमें तो जानकारी भी नहीं की गैस मिलने में दिक्कत हो रही है, यदि ऐसा रहेगा तो दुकान मेरी बंद हो जाएंगे, वही गैस सिलेंडर की हकीकत कोजानने के लिए जब दुद्धी इंडियन गैस पर इसकी पड़ताल की गई ,तो देखा गया कि गैस गोदाम में गैस सिलेंडर भारी मात्रा में उपलब्ध है लेकिन गैस सिलेंडर लेने वालों की संख्या बहुताय हैं, परंतु जिनका गैस सिलेंडर मोबाइल से बुक हुआ है ,उन्हीं को सिलेंडर वितरण किया जा रहा है वही दुद्धी विकासखंड के क्षेत्रीय गांव से एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग एजेंसी पर निजी साधन से आ रहे हैं, जबकि सरकार द्वारा यह निर्देश जारी है, कि गैस सिलेंडर पैट्रोल आदि की कोई समस्या नहीं है पर्याप्त मात्रा में यह उपलब्ध है ,परंतु दुद्धी क्षेत्र में अफवाहों के शिकार होकर लोग गैस सिलेंडर पेट्रोल लेने के लिए उक्त स्थान पर उमड़ जा रहे हैं, वही गैस सिलेंडर होम डिलीवरी होना भी गैस एजेंसी संचालक द्वारा ठप कर दिया गया है और लोगों को मजबूरन गैस एजेंसी पर आकर पेट की आग बुझाने के लिए सिलेंडर लेने आना पड़ रहा है, संबंध में गैस एजेंसी वितरण करता राकेश ने बताया कि बिना बुकिंग के किसी को भी गैस नहीं दिया जाएगा डीएसी नंबर लेकर आई और अपना गैस सिलेंडर लेकर जाइए वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिन में दूसरे गैस सिलेंडर की बुकिंग तिथि तय की गई है वहीं शहरी क्षेत्र के लिए 25 दिनों के बाद दूसरा गैस सिलेंडर लेने हेतु बुकिंग हो पाएगा वही होम डिलीवरी को लेकर जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस समय गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद है, जिन्हें लेना हो वह एजेंसी पर आवे,

news portal development company in india