बीना चौकी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
झारखंड सवेरा यूपी
बीना सोनभद्र : थाना शक्तिनगर क्षेत्र में बीना चौकी के अंतर्गत शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2026, शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे कृष्णशिला जीएम ऑफिस के सामने बनी पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति रेलवे ट्रेन की चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि हादसे में अरुण वियार पुत्र मुन्नालाल, उम्र 19 वर्ष निवासी घरसंड़ी पहाड़ी, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना हाथ कट गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए अटल हॉस्पिटल, बीना पहुंचाया अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से स्थिति काफी गंभीर हो गई थी।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।







