दुद्धी नगर में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, जामा मस्जिद सहित मकतब जब्बरिया में सम्पन्न हुई नमाज
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी- स्थानीय कस्बे में रमजान-उल-मुबारक मुकद्दस माह के आखिरी शुक्रवार की नमाज जमात-उल-विदा (अलविदा) के रूप में शुक्रवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। अलविदा जुमा की खास नमाज नगर के जामा मस्जिद के अलावा मकतब जब्बरिया परिसर में पढ़ी गई। कस्बे के जामा मस्जिद में 12.30 पर अज़ान दिया गया और एक बजे हाफिज महमुद साहब की कयादत में अक़ीदमंदों ने नमाज अदा की। दूसरी नमाज मकतब जब्बरिया में 1 बजे अजान व 1.30 पर हाफिज तौहीद साहब की इमामत में मुस्लिम बंधुओं ने अदा की। ईद-उल-फितर पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8 बजे तथा दूसरी नमाज जामा मस्जिद में 8.30 बजे पढ़ाए जाने का एलान किया गया। अलविदा नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा में सीओ राजेश कुमार रॉय कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अपने अधीनस्थ सहयोगियों के साथ नगर सहित निमियाडीह, बघाडू, दीघुल आदि स्थानों पर चक्रमण करते रहे।







