अनपरा में महावीरी झंडा जुलूस को लेकर थाना अध्यक्ष ने विभिन्न कमेटी के साथ की बैठक
झारखंड सवेरा यूपी
अनपरा सोनभद्र : अनपरा के ऐतिहासिक महावीरी झंडा को लेकर निकलने वाले आगामी महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अनपरा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अनपरा सतेंद्र राय ने महावीरी झंडा जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की।बैठक में जुलूस के मार्ग, समय, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष ने कमेटी के सदस्यों से कहा कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस में डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप रहे और जुलूस तय मार्ग से ही निकाला जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण व अनुशासित तरीके से निकाला जाएगा और सभी श्रद्धालु प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे।इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ-साथ महावीरी झंडा जुलूस कमेटी के कई सेंटल कमेटी के सदस्य व अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







