शांतिभंग की धाराओं में अभियुक्तों का हुआ चालान, पुलिस की कार्यवाही से अराजक तत्वों में हड़कम
झारखंड सवेरा यूपी
शक्तिनगर सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सोनभद्र तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06/03/2026 को थाना शक्तिनगर क्षेत्रांतर्गत चौकी बीना पुलिस द्वारा होली त्योहार के उपरांत हुए आपसी विवाद के संबंध में कार्यवाही की गई। आपको बताते चले कि स्थानीय लोगों से बीना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों के बीच विवाद बढ़कर झगड़ा फसाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा शान्तिभंग की आशंका के दृष्टिगत निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरोध धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया जो इस प्रकार है, सूरज गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, यशवर्धन वर्मा पुत्र श्याम सुन्दर, उम्र 21 वर्ष, मुकेश वर्मा पुत्र विश्वज्योति वर्मा, उम्र 29 वर्ष, धीरज वर्मा पुत्र विश्वज्योति वर्मा, उम्र 23 वर्ष, शिवम त्रिपाठी पुत्र योगराज त्रिपाठी, उम्र 23 वर्ष, सुदीप सागर वर्मा उर्फ बावा पुत्र विश्वयासी, उम्र 22 वर्ष, प्रियांशु वर्मा पुत्र श्याम बिहारी, उम्र 22 वर्ष चौकी बीना पुलिस द्वारा छेत्र की जनता को अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की शांति भंग करने, झगड़ा करने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता से अपील भी की गई की त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।







