रमना के करचा में रेलिंग से टकरा कर टैंकर दुर्घटनाग्रस्त

रमना के करचा में रेलिंग से टकरा कर टैंकर दुर्घटनाग्रस्त

झारखंड सवेरा 

रमना। प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरी 39 एन एच आई सड़क रमना करचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार तड़के सुबह 4:30 बजे एक टैंकर अनियंत्रित होकर गार्ड रेलिंग से टकरा गई। हादसे जबरदस्त होने के बाद भी चालक सुरक्षित हैं तथा चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।जानकारी के अनुसार, टैंकर बंशीधर नगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर सड़क किनारे लगे गार्ड रेलिंग से जा टकराई ।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। जो रीवा मध्य प्रदेश का निवासी है। चालक ने बताया कि नींद लगने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।बताया जा रहा है कि टैंकर औरंगाबाद (बिहार) से राखड़ लोड करने बैढ़न मध्य प्रदेश जा रही थी।गनीमत रही कि हादसा गंभीर नहीं हुआ। घटनास्थल के पास ही ग्रामीणों के घर हैं, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।

news portal development company in india