12 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

12 लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र 

शक्तिनगर/सोनभद्र : जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शक्तिनगर पुलिस ने 12 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 8:35 बजे मुखबिर की सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास से करन गिरि (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी पीडब्ल्यूडी मोड़ शक्तिनगर, को 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सैमसंग एंड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10 हजार रुपये) भी बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0-35/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
*पूछताछ में हुए अहम खुलासे*
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लंबे समय से हेरोइन की बिक्री करता था और इसी आय से अपने शौक एवं परिवार का खर्च चलाता था। उसने स्वीकार किया कि 27 फरवरी की रात उसे रॉबर्ट्सगंज निवासी आकाश सोनकर द्वारा हेरोइन उपलब्ध कराई गई थी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि मुख्य सप्लायर बाहरी जनपद से मादक पदार्थ थोक में लाकर वितरण करता है और लाभ आपस में बांटा जाता है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम रही सक्रिय
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के साथ उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव (चौकी प्रभारी बीना), उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल माधवानंद सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश भारती तथा कांस्टेबल अक्षय यादव शामिल रहे।
जनपद पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान सतत जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाती रहेगी।

news portal development company in india