होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक, त्योहार में सौहार्द बिगाडने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई :  सीओ 

होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक, त्योहार में सौहार्द बिगाडने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई :  सीओ 

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सोमवार को होली तथा रमजान को लेकर शांति सौहार्द की बैठक क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय प्रभारी की अध्यक्षता में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि इसी माह में होली का त्योहार और रमजान का महीना भी है।सभी लोग आपसी सौहार्द और भाई चारे के साथ त्योहार मनायें। किसी भी प्रकार की कोई ईश्या द्वेष मतभेद न करें मिलजुल कर त्योहार मनायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर एक साथ होलिका दहन है। केवल नगवा गांव में यह परंपरा नहीं है वहां जिंदा होलिका दहन का कार्यक्रम होता है, 4 मार्च को होली का त्यौहार है उसके दो दिन पहले पंचांग के अनुसार परंपरागत तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम क्षेत्र में होगा,प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी संबोधित करते हुए कहा कि होली एक भाईचारे का त्यौहार है सभी लोग सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाये डीजे पर अश्लील गाने से परहेज करे एवं किसी धर्म स्थल पर किसी भी समुदाय के लोगों द्वारा कोई भी दूर व्यवस्था न फैलाए जाए ,जिससे किसी को दिक्कत हो और मन को अघात पहुंचे,यदि त्यौहार मनाने में कहीं भी कोई समस्या होती है ,तो वह मुझसे सीधा संपर्क करें, वही कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी,इसके साथ ही संबंधित गांव के प्रधानों को निगरानी रखने की अपील किया। साथ ही साथ गांव में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए अपील किया साथ ही यह भी कहा कि होली और रमजान को लेकर दुद्धी मुख्य बाजार और अमवार मोड पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। त्योहार मे किसी प्रकार का खलल डालने वाले के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी,बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल,कमल कानू आदि ने पारंपरिक होली त्यौहार के तिथि सहित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।इस दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता ,कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद,आनंद अग्रहरि , प्रधान त्रिभुवन यादव शिवकुमार यादव जगत नारायण सुभाष भारती,प्रतिनिधि संतोष सुभाष चंद्र कुशवाहा ,आदि उपस्थित रहे।

news portal development company in india