नम आंखों से शिक्षक कृष्ण चौधरी को दी गई विदाई
झारखंड सवेरा, विशुनपुरा
प्रखंड के अपग्रेटेड प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरीकला में कार्यरत सहायक शिक्षक कृष्ण चौधरी को मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई. वे 28 फरवरी 2007 से विद्यालय में सेवाएं दे रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश रमण ने की तथा संचालन शिक्षक चंद्रदेव सिंह ने किया. छात्र-छात्राओं ने स्वागत व विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल भावुक बना दिया.प्रधानाध्यापक ने कहा कि कृष्ण चौधरी की विदाई विद्यालय से है. दिलों से नहीं, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक चौधरी ने उन्हें अपना गुरु बताते हुए कहा कि वे आगे भी समाज को शिक्षित करते रहेंगे.इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया. छात्र-छात्राओं ने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. भावुक माहौल में विद्यालय परिवार ने गाजे-बाजे के साथ उन्हें घर तक विदा किया.
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक संतोष चौधरी, प्रमोद कुमार समेत कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित थे.







