राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में 100 छात्रों की टोली शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना 

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में 100 छात्रों की टोली शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना 

झारखंड सवेरा यूपी 

बभनी (सोनभद्र) बभनी ब्लॉक संसाधन केंद्र से आज दिन रविवार को परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं का जत्था राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश कुमार पांडेय ने हरि झंडी दिखाकर दो बसों को रवाना किया ।यह शैक्षणिक भ्रमण उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया है।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में विज्ञान और गणित के सफल 100 छात्र छात्राओं के चयनित होने पर उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी पर एकत्रित किया गया और उन्हें टी शर्ट,टोपी ,कॉपी ,पेन गिफ्ट किए गए ,नाश्ता कराया गया और भ्रमण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।खंड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सभी छात्र छात्राओं को शिक्षकों के साथ भ्रमण के लिए गोविंद बल्लभ पंत सागर रिंहद डैम , रेणुकेश्वर बिरला मंदिर , श्री राम मंदिर , राधा कृष्ण मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर भ्रमण करेंगे ।उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को उनके बौद्धिक विकास के लिए वास्तविक दुनिया से परिचय कराने और हैं जानकारी के लिए किया गया है जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता के साथ साथ मानसिक विकास बढ़े, यह भ्रमण अनुभव जिज्ञासा ,रचनात्मक कौशल और बैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देता है जिससे करके सीखने की क्षमता का विकास होता है शैक्षणिक भ्रमण टीम में शिक्षक संदीप कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह,पप्पू भारती ,वैदेही पांडेय ,संयोगिता ,निशि ,शुभ नीता,अनिरुद्ध सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे

news portal development company in india