25 हजार का इनामी सूरज चंद्रवंशी को पुलिस ने किया एनकाउंटर

25 हजार का इनामी सूरज चंद्रवंशी को पुलिस ने किया एनकाउंटर

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी :  रविवार की तड़के कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में एनकाउंटर कर घायल कर दिया। बीते एक जनवरी 26 को गोवध मामले कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाई में जुटी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने सूरज चंद्रवंशी 22 वर्ष पुत्र उदय चंद्रवंशी निवासी घिवहीँ थाना विंढमगंज पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। रविवार की भोर करीब चार बजे पुलिस खजूरी गांव अमवार जाने वाले मार्ग के रेलवे क्रासिंग अंडर पास के रास्ते मे इनामिया बदमाश को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। चिकित्सकों ने घायलवस्था में सूरज को सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर जिला मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। घटना स्थल पर सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई कुँवर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद सहित कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद रहे।

news portal development company in india