अनपरा थाना क्षेत्र मे चालक के लापरवाही से हुआ सड़क हादसा
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी : तापीय परियोजना के सेंट्रल स्टोर मे सामग्री पहुचाने के लिए परियोजना गेट नंबर दो पर खड़ा ट्रेलर अचानक बिना चालक के पिछे जाने लगा इस दौरान गेट नंबर दो पर अफरातफरी मच गया। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे का है। रायगढ छत्तीसगढ से आया ट्रांसपोटर की ट्रेलर जिस पर रेलवे का मैग्नीजियम लोहे कि रेल ग्राटर लोड़ था जिसको अनपरा तापीय परियोजना के सेंट्रल स्टोर मे खाली करना था। चालक रामलखन निवासी बिलासपुर ने बताया कि ट्रेलर के गेट पास कि प्रक्रिया एवं कागजात दिखाने के लिए ट्रेलर सड़क किनारे खड़ाकर गेट नंबर दो पर तैनात सुरक्षाकर्मीयो के पास चला गया। इस दौरान लोड़ ट्रेलर अचानक पिछे कि ओर अपने आप जाने लगा, हाईवे पर ट्रेलर के पिछे आ रहे ट्रक जो चंदासी मंडी वाराणसी से कोयला खाली कर सिंगरौली को लौट रहा था वो अपने बचाव मे अचानक ब्रेक लगाकर खुद को पिछे करने लगा घटनास्थल पर ट्रक के पिछे मोटरसाईकल सवार प्रदीप कुमार पुत्र राज कुमार अमवा कुलडोमरी निवासी घर से ककरी परियोजना डयुटी के लिए जा रहा था वो अपने बचाव के लिए ट्रक वाले को शोर एवं हार्न बजाने लगा ट्रक के न रूकने के बाद प्रदीप कुमार अपनी जान बचाने के लिए मोटरसाईकल सड़क पर ही छोड़कर भागने लगा अंत मे पिछे जा रहे ट्रक प्रदीप कुमार कि मोटरसाईकल को रौदते हुए रूक गयी। हादसा से घटनास्थल पर अफरातफरी शोरगूल का माहोल मच गया। सुचना के बाद अनपरा थाना के उपनिरीक्षक सच्चीदानंद मय फोर्स घटनास्थल पर पहुचकर लोगो को शांति माहोल बनाने के लिए अपिल करते हुए मामले का जायजा लिए सड़क हादसे टुटे मोटरसाईकल एवं छत्तीसगढ से आये हुए चालक रामलखन को हिरासत मे लेते हुए रेणुकूट अनपरा मार्ग पर आवागमन बहाल कराया।पूर्व दिनों में भी ऐसे कई घटनाएं यहॉ घट चुके है फिर परियोजना प्रशासन कर रहा है अनदेखी।अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार अनपरा रेणुकूट एनएच 39 हाईवे पर गेट नंबर दो पर मौजूद है। जहां पार्किंग कि समुचीत व्यवस्था न होने के कारण सैकड़ो मोटरसाईकल एवं छोटे वाहन परियोजना गेट के बाहर एवं एनएच 39 हाईवे के पटरियों के किनारे खड़े रहते है। जिसके कारण गेट के सामने हाईवे सुकड़ गया है। तापीय परियोजना के अंदर जाने वाले ट्रक, ट्रेलर, कंटेनर एवं भारी परिवहनो को कई परेशानीयो का सामना करना पड़ता है। गेट के सामने हाईवे किनारे अवैध पार्किंग, ठेले, खोमचे एवं दुकानदारो के कब्जे से हाईवे सुकड़ जाने से आए दिन हो रहे है सड़क हादसे अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार के पास हाईवे किनारे बाउंड्ररी से सटे पर्याप्त जगह होने के बाद भी परियोजना प्रशासन नही बनवा रहा पार्किंग स्थल। परियोजना प्रशासन इस मामले मे बात करने पर अधिकारी बोले बाउंड्ररी से सटे जगह को पार्किंग के लिए अगर सफाई करा दिया जाए तो वाहनो के संख्या कम स्थानीय दुकानदारो का कब्जा ज्यादा दिखने लगेगा फिर भी इस प्रस्ताव पर परियोजना प्रबंधन से चार्चा किया जाएगा।







