एनएच-39 पर बालू से लदा टिपर पलटा, बड़ा हादसा टला ड्राइवर और खलासी सुरक्षित।

एनएच-39 पर बालू से लदा टिपर पलटा, बड़ा हादसा टला ड्राइवर और खलासी सुरक्षित।

झारखंड सवेरा यूपी 

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरुखाड में स्थित नेशनल हाईवे एनएच-39 पर बालू से लदा एक टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना मंगलवार देर रात लगभग 3:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जोरुखाड निवासी विश्वामित्र कुशवाहा ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे तुरंत घर से बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि बालू से लदा टिपर सड़क पर पलटा हुआ है। उन्होंने बताया कि टिपर का नंबर UP64AT4998 है और यह वाहन कुडवा ग्राम पंचायत निवासी कमलेश यादव का बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, घटना का मुख्य कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद संबंधित लोगों द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रात में चलने वाले भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

news portal development company in india