रमना में चल रहा है अवैध बालू का भंडारण व परिवहन

रमना में चल रहा है अवैध बालू का भंडारण व परिवहन

उमेश कुमार, रमना 

रमना :  प्रखंड में नदी नहीं होने के वजूद अवैध बालू का भंडारण एवं परिवहन बड़े पैमाने पर खुलेआम हो रहा है। शाम होते ही धुरकी से अवैध बालू परिवहन का खेल प्रारम्भ हो जाता है। जो बेखौफ सुबह सात-आठ बजे दिन तक चलता हैं। रात्रि में अवैध बालू परिवहन में लगे गाड़ियों कि तेज गति से लोग थर्रा जाते है। सड़को पर बेखौफ तेज गति ट्रैक्टरों व टिप्रो की गड़गडाहट से सड़क किनारे निवास करने वालो का जीना मुश्किल हो गया है। बालू के अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर उपायुक्त द्वारा दिशा निर्देश सभी सक्षम पदाधिकारियों को दिया गया हैं। लेकिन इस प्रखंड में उपायुक्त के दिशा निर्देश का कोई प्रभाव नहीं है। प्रतिदिन दर्जनों टिपर 12.13 हजार एवं ट्रेक्टर अवैध 3000से 3500 में बेचते है। इस प्रखंड बालू घाट नहीं लेकिन दूसरे प्रखंडों से अवैध बालू कारोबारियों के द्वारा खुलेआम मुख्य सड़क किनारे बालू गिट्टी डम्प कर बेचा जाता हैं। इस कार्य के लिए पुरे प्रखंड में केवल एक ही व्यक्ति को अनुज्ञप्ति दिया गया है लेकिन दर्जनों लोग अवैध बालू के क्रय विक्रय में लगे है। जो सरकार को मिलने वाले राजस्व कि चोरी करते है। और अपना जेब भरते हैं। इतना ही नहीं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। रमना में कोई नदी नहीं है लेकिन बालों के बनाना किसी और प्रखंड से की जा रही है। इस सम्बन्ध में जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि रमना प्रखंड में केवल एक ही व्यक्ति के नाम से बालू गिट्टी बेचने का अनुग्यप्ति दिया गया।

इस सम्बन्ध में अनुग्यप्तिधारी दुकान संचालक ने बताया कि बीना लाइसेंस के अवैध तरीके से बहुत लोग बेच रहे हैं। पर इसमें हम क्या कार सकते हैं।

news portal development company in india