सदाशिव महादेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ
झारखंड सवेरा यूपी
ओबरा सोनभद्र : नगर पंचायत अंतर्गत स्थित श्री राम नगर कालोनी में नवनिर्मित श्री सदाशिव महादेव मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।इसके पहले विद्वान पंडितों ने पूरे हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कराया। पूजन कार्यक्रम में प्रमोद चौबे एवं मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से पत्नी के साथ मुख्य यजमान रहे। इसके पश्चात एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा श्री सदाशिव महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बाल विद्या मंदिर होते हुए से09 स्थित कर्णेश्वर महादेव मंदिर से होकर पुनः श्री सदाशिव महादेव मंदिर पर आकर समापन किया गया। इस भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्रों से सुशोभित पूरे श्रृंगार के साथ मंगल गीत गाती हुई नंगे पांव सिर पर नारियल से युक्त कलश रख भव्य कलश यात्रा में बड़े उल्लास के साथ सम्मिलित हुई। इस दौरान महिलाओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर मंगल गीत गाकर एवं शंखनाद कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात कलश यात्रा में सम्मिलित सभी भक्तजनों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। श्रीमद्भागवत कथा 2 फरवरी से 8 फरवरी तक प्रधान पुरोहित माधवाचार्य पंडित महेश देव पांडेय ने श्रीमद्भागवत कथा से भक्तों को सिंचित करेंगे। कथा केअंतिम दिन 8 फरवरी को नव निर्मित श्री सदाशिव महादेव मंदिर में सपरिवार भगवान भोले नाथ एवं राधारानी सहित श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वही 9 फरवरी को सायं सात बजे आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रमुख रूप से अंजली पाठक, रुचि दुबे, प्रियंका, सुंदरी पाठक, तनु, वंदना,आकांक्षा, उषा शर्मा, साक्षी, सौम्या, शीला देवी, किरन, मानमती देवी, अमृता देवी, शिव पाठक, सुनील सिंह, रघुराज सिंह, विनोद सुवरन लाल, नंदू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







