टीसीडी ने अयोध्या को 4 विकेट से हराया, रितु बने मैन ऑफ द मैच
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी : टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी (TCD) के तत्वावधान में आज दिनांक 19-01-2026 को दुद्धी और अयोध्या के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस दुद्धी के कप्तान ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या की टीम ने निर्धारित 16.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 137 रन बनाए। अयोध्या की ओर से अजय ने 1 छक्का व 7 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। उमेश ने 2 छक्के व 4 चौकों की सहायता से 30 रन, मनीष ने 2 छक्के व 2 चौकों के साथ 23 रन तथा रोशन ने 1 छक्का व 4 चौकों की मदद से 18 रन का योगदान दिया।दुद्धी की ओर से गेंदबाजी में साहिल ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट, आदित्य ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, अमन ने 2.3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट तथा धीरज ने 2.3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुद्धी की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। दुद्धी की ओर से रितु ने 3 छक्के व 5 चौकों की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। अजय ने 3 छक्के व 2 चौकों के साथ 22 रन, सुजान ने 1 छक्का व 2 चौकों की सहायता से 23 रन तथा उमेश ने 2 छक्के व 2 चौकों के साथ 22 रन बनाए।अयोध्या की ओर से गेंदबाजी में आदित्य ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट, अमन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट तथा चिरंजीवी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया।इस प्रकार टीसीडी दुद्धी की टीम ने अयोध्या को 4 विकेट से पराजित किया। शानदार प्रदर्शन के लिए रितु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में निर्णायक की भूमिका सुनील तिवारी व रमेश तिवारी ने निभाई, कमेंट्री सुनील तिवारी एवं रमेश तिवारी ने की, जबकि स्कोरर के रूप में ओमप्रकाश एवं डी.एम. मौजूद रहे।







