विधायक ने किया घटवरिया घाट मेला का उदघाटन
आशुतोष,विशुनपुरा
प्रखंड अंतर्गत घटवरिया घाट मेला समिति के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक मेला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि घटवरिया घाट का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता और जिम्मेवारी है. उन्होंने बताया कि अपने पिछले कार्यकाल में सबसे पहला कार्य घटवरिया घाट के विकास के लिए फंड उपलब्ध कराना था, ताकि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल को नया स्वरूप दिया जा सके.
विधायक ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ओढ़ेया गांव सड़क के अभाव में लंबे समय तक पिछड़ा रहा. सड़क निर्माण कर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया. जिससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर मिले हैं. उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा में विशुनपुरा से ओढ़ेया होते हुए भवनाथपुर तक सड़क निर्माण की मांग उठाई गई है और कार्य स्वीकृत होते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि एक समय इस क्षेत्र में उग्रवाद के कारण भय का माहौल था. लेकिन ग्रामीणों की मांग पर जमीन दान कर थाना और प्रखंड कार्यालय का निर्माण कराया गया. जिससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और प्रशासनिक मजबूती आई है. विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी राजनीति नगरगढ़ लूट की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटवरिया घाट मेला समिति की जो भी मांगें होंगी, उन्हें पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा.उधर, मेले में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मेला का भरपूर आनंद उठाते नजर आए. मेला परिसर में खिलौने, खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित कई आकर्षक दुकानें सजी हुई थीं. मेले का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय बना रहा और क्षेत्र में सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता की झलक देखने को मिलीइस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, झामुमो युवा नेता संजय गुप्ता, मानिक सिंह, अजय यादव, धर्माचार्य राधेश्याम पांडेय, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, विष्णु मंदिर समिति सचिव गौरीशंकर गुप्ता, समिति के अध्यक्ष राजबली चन्द्रवँशी, जगदीश चन्द्रवँशी, सचिव अनिल प्रसाद, हीरा शर्मा, छुनु ठाकुर, अर्जुन विश्वकर्मा, सचिन गुप्ता, संजय चन्द्रवँशी, धर्मदेव शर्मा, नवल किशोर गुप्ता,







