न्यायालय से वांछित सात वारंटी गिरफ्तार, दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता

न्यायालय से वांछित सात वारंटी गिरफ्तार, दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी (सोनभद्र) न्यायालय से लंबे समय से वांछित चल रहे सात वारंटी अभियुक्तों को दुद्धी पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।थाना दुद्धी पुलिस ने दिनांक 12 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 6:30 बजे अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त न्यायालय सिविल जज (डिवीजन) जेएमएफसी, सोनभद्र द्वारा विभिन्न मुकदमों में जारी वारंट के आधार पर वांछित थे। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506, 279, 337, 338 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में मडौली निवासी सूरज कुमार पुत्र विजय कुमार व विजय पुत्र शोभनाथ, वार्ड नंबर तीन निवासी सुरेन्द्र पुत्र काशी, मलदेवा निवासी पिंकू उर्फ आनंद भारती पुत्र बैली प्रसाद, बघाडू निवासी ईशा पुत्र रहमुद्दीन व जलालुद्दीन पुत्र रहीमुद्दीन तथा भिसूर निवासी सन्तोष शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा शामिल हैं। सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम रही शामिल

गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक बंकेश सिंह, हेड कांस्टेबल हरिकेश राम (चौकी प्रभारी कसया), उपनिरीक्षक जयशंकर राय (चौकी प्रभारी अमवार) एवं उपनिरीक्षक श्यामजी यादव (चौकी कसया) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

news portal development company in india