प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मझिआंव ने चेचरिया को 36 रन से हराया

प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मझिआंव ने चेचरिया को 36 रन से हराया

आशुतोष विशुनपुरा

गांधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा मुकाबला मझिआंव बनाम चेचरिया के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में मझिआंव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेचरिया को 36 रन से पराजित कर जीत दर्ज की.मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता ऐनुल अंसारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. टॉस चेचरिया की टीम ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मझिआंव की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए.142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेचरिया की टीम मझिआंव के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. कसी हुई गेंदबाजी के चलते चेचरिया की टीम 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई. इस प्रकार मझिआंव ने यह मुकाबला 36 रन से अपने नाम कर लिया.मैच के उपरांत मुख्य अतिथि ऐनुल अंसारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने गांधी क्रिकेट क्लब के प्रयासों की सराहना की.इस मौके पर झामुमो युवा नेता आलम बाबू, लतीफ अंसारी, शिवबचन यादव, टूर्नामेंट संयोजक बलराम पासवान, प्रशांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, खेल प्रभारी ललन गुप्ता, क्लब अध्यक्ष नन्हकू गुप्ता, सचिव दिनेश शर्मा, दीपक ठाकुर, सुनील पाल, सचिन कुमार, नवनीत सिंह, किशन कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक मौजूद थे.

news portal development company in india