रामा साहू, बीपीडीएवी और साउथ प्वाइंट ने अपने-अपने मैच जीते

रामा साहू, बीपीडीएवी और साउथ प्वाइंट ने अपने-अपने मैच जीते

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग)

झारखंड सवेरा गढ़वा

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में रामा साहू, बीपीडीएवी एवं साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले मैच में सीएम रामा साहू स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक उरांव के नाबाद 77 रन और अंश के 40 रन की बदौलत बिना विकेट खोए 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केंद्रीय विद्यालय की टीम 84 रन पर सिमट गई और रामा साहू ने यह मैच 66 रन से जीत लिया। दूसरे मैच में संत पॉल एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंग के 35 रन और उत्तम के 17 रन की मदद से 4 विकेट खोकर 83 रन बनाए। बीपीडीएवी की ओर से सोहेल और अरमान ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बीपीडीएवी ने अभिषेक के 31 रन और शहंशाह के 15 रन के सहारे 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरे मैच में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दयानंद के 22 रन और सारिक के शानदार 81 रन की बदौलत 1 विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाबी पारी में डीएवी भवनाथपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 96 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अमन ने 14 रन बनाए। साउथ प्वाइंट की ओर से सचिन ने 3 विकेट और प्रिंस ने 2 विकेट लिए। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार रामा साहू के कार्तिक उरांव, बीपीडीएवी के अभिषेक एवं साउथ प्वाइंट के सारिक को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बब्लू पटवा, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी एवं सदस्य पंकज कुमार सोनी, संजीव सिंह और अरविंद दुबे द्वारा दिया गया।इस अवसर पर संत प्रजापति, मनोज तिवारी, रानू तिवारी, मोहित सिन्हा, अभिषेक द्विवेदी, दिव्य रंजन, राजा राम पासवान, रजनीश कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

news portal development company in india