टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी: भभुआ ने मऊ को 3 रन से हराया, रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर तक चला संघर्ष
झारखंड सवेरा यूपी
दुद्धी (सोनभद्र) टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में बुधवार को 8 जनवरी 2026 को मऊ और भभुआ के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर मऊ के कप्तान अरुण सिंह ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भभुआ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। भभुआ की ओर से प्रशांत ने 52 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक ने 37, अनुभव ने 28 तथा शक्ति ने 25 रन का योगदान दिया। मऊ की गेंदबाजी में विवेक ने 3 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जबकि अर्जुन को 2 विकेट मिले। आलोक और विष्णु ने एक-एक विकेट झटका।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में टीम लक्ष्य से महज तीन रन पीछे रह गई। मऊ की ओर से मनोजीत ने 59 रन की जुझारू पारी खेली। कुलदीप ने 40 रन बनाए, जबकि शिवम 32 रन बनाकर नाबाद रहे। विकास ने 22 रन का योगदान दिया। भभुआ की गेंदबाजी में दीपक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट, जबकि अनुराग ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस प्रकार भभुआ की टीम ने मऊ को 3 रन से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भभुआ के अनुभव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका विवेक अवस्थी ने निभाई, जबकि कमेंट्री राजन राय ने की। आयोजन समिति और दर्शकों की उपस्थिति में मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आगामी मुकाबला:
कल दिनांक 9 जनवरी 2026 को रॉबर्ट्सगंज और अयोध्या के बीच मैच खेला जाएगा।







