विशुनपुरा में गांधी क्रिकेट क्लब की प्रीमियर लीग का शुभारंभ, मेराल ने पातसा को 40 रन से हराया

विशुनपुरा में गांधी क्रिकेट क्लब की प्रीमियर लीग का शुभारंभ, मेराल ने पातसा को 40 रन से हराया

आशुतोष, विशुनपुरा
गांधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया. उद्घाटन मुकाबला मेराल बनाम गढ़वा के पातसा टीम के बीच खेला गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गुप्ता ने खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है. खेल अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने की अपील की और आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी.मैच में पातसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेराल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातसा की टीम मेराल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 128 रन पर सिमट गई. इस प्रकार मेराल की टीम ने उद्घाटन मुकाबला 40 रन से जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया. इस मौके पर शिवकुमार ठाकुर, नवल किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, संयोजक बलराम पासवान, प्रशांत गुप्ता, सचिन गुप्ता, खेल प्रभारी ललन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, त्रिदीप मिश्र, भोलानाथ साहू, नारायण शर्मा, क्लब के अध्यक्ष अजय गुप्ता उर्फ नन्हकू, सचिव दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.

news portal development company in india