अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक रजखड़ घाटी में पलटा, सैकड़ों बोतलें बरामद

अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक रजखड़ घाटी में पलटा, सैकड़ों बोतलें बरामद

उपेंद्र तिवारी, सोनभद्र 
फर्जी नंबर प्लेट और चावल की बिल्टी पर हो रही थी शराब की ढुलाई, पुलिस ने ट्रक किया सीज


दुद्धी, सोनभद्र  : कोतवाली क्षेत्र स्थित रजखड़ घाटी में शुक्रवार भोर एक बड़ा हादसा हो गया। पंजाब से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश राय, प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह और कस्बा इंचार्ज हरीकेश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज कर उसमें भरी सैकड़ों शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक संख्या UP 63 T 6441 चावल की बिल्टी पर चल रहा था, जबकि उसके माध्यम से अंग्रेजी शराब की अवैध ढुलाई की जा रही थी। ट्रक का नंबर प्लेट भी फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़ा हो सकता है। नंबर प्लेट, बिल्टी और बरामद शराब से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक और संबंधित लोगों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

news portal development company in india