शक्तिनगर में सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा, बढ़ रहा हादसों का खतरा

शक्तिनगर में सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा, बढ़ रहा हादसों का खतरा

झारखंड सवेरा यूपी 

शक्तिनगर–वाराणसी मुख्यमार्ग पर सड़क किनारे फैले कबाड़ियों के कब्जे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क के पटरियों पर खुलेआम रखा जा रहा कबाड़ न केवल यातायात बाधित कर रहा है, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इसी मार्ग पर बीच सड़क में वाहन खड़े होने के कारण एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बावजूद कबाड़ियों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वे लगातार सड़क किनारे कबाड़ फैलाकर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं।ग्रामीणों ने कहा कि शाम के समय दृश्यता कम होने पर यह कबाड़ और अधिक खतरनाक साबित होता है। कई बार आने-जाने वाले वाहन चालक अचानक सामने आए लोहे के टुकड़ों, मशीन पार्ट्स और फेंके गए सामान से टकराते-टकराते बचते हैं।लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि मुख्यमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निगरानी और कार्रवाई की जरूरत है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह मार्ग हर दिन दुर्घटनाओं का नया केंद्र बन सकता है। वहीं कबाड़ माफियाओं के द्वारा बच्चों के खेलकूद के मैदान को भी अपने कबाड़ स्क्रैप काटने का अड्डा बना रखे है शक्तिनगर जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे है।

news portal development company in india