दुद्धी में करोड़ों की अवैध शराब बरामद, अंतर्राज्यीय तस्करी का नेटवर्क उजागर


680 पेटियां, 6085 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त — एक तस्कर गिरफ्तार, ट्रक मालिक वांछित
उपेंद्र तिवारी, दुद्धी
दुद्धी (सोनभद्र) यातायात माह चेकिंग व अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार 23 नवंबर 2025 को थाना दुद्धी पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के विशाल नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब तथा ट्रक बरामद किया है। कार्रवाई में एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि ट्रक मालिक वांछित है।यह अभियान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बिहार स्थित मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से गोपनीय सूचना साझा की गई, जिस पर तत्परता दिखाते हुए दुद्धी पुलिस ने कार्यवाही की।
भूसा–बुरादे के नीचे छिपाई गई थी शराब
रेणुकूट–दुद्धी मार्ग पर ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक RJ 09 GE 6492 को रोका। तलाशी में पाया गया कि धान की भूसी और लकड़ी के बुरादे के नीचे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। बरामदगी में शामिल है—
680 पेटियां (15120 बोतल)
कुल 6085.44 लीटर मैकडावल नं.1 व इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की
इसके साथ ही ट्रक (अनुमानित कीमत 35 लाख), एक एंड्रॉयड मोबाइल, ₹10,200 नकद तथा चार कूटरचित दस्तावेज भी जब्त किए गए।
बिहार में डिलीवरी की थी योजना
गिरफ्तार तस्कर बभूता राम पुत्र तिलोका राम, निवासी बाड़मेर (राजस्थान), उम्र 22 वर्ष, ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि ट्रक का मालिक संजय सिंह देवड़ा, निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), पंजाब से शराब लोड कराता था और बिहार पहुंचाने के निर्देश देता था।शराब को छिपाने के लिए ट्रक के ऊपर भूसा–बुरादा लादा जाता था तथा मार्ग में जांच से बचने के लिए ट्रक में चावल की बिल्टी रखी गई थी। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में कई बार इसी ट्रक मालिक के इशारे पर शराब की खेप बिहार पहुंचा चुका है। बरामद पेटियों पर लगे बारकोड भी बदले हुए पाए गए।
वांछित तस्कर
संजय सिंह देवड़ा पुत्र चंद्र सिंह देवड़ा, निवासी – रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), ट्रक स्वामीपुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
दर्ज हुई धाराएँ
थाना दुद्धी में मुकदमा संख्या 293/2025धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS तथा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ.नि. हरिकेश राम आजाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धीउ.नि. जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवारउ.नि. श्यामजी सिंह यादव
हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह
हे0का0 मो0 खालिद खान
हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव
का0 आनंद कुमार यादव







