रमना में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जा
उमेश कुमार, रमना
रमना : खेलों झारखंड 2025 का प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जामा दो उच्च विद्यालय रमना के मैदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास पांडेय एवं बीपीओ सुनीता कुजूर के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बीडीओ विकास पांडेय ने कहा कि बच्चों के समूचित विकास के लिए विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष खेल प्रतियोगिता का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के लिए आवश्यक है। खेल से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन अण्डर 14 के बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन अंडर 17 एवं अंडर 19 बालक बालिका वर्ग के सभी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को बीडीओ व प्रमुख करुणा सोनी, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार द्वारा मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक नंदकिशोर चौबे, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, रवि कुमार, खेल शिक्षक विमल पटेल, संजय लाल मौर्य, अनिल राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं शिक्षक मनोज कुमार सिंह, अयोध्या मेहता, जय कुमार गुप्ता, पीयूष प्रशांत, विष्णु कांत पांडेय, संजय राम अर्चना कुमारी एवं सरिता कुमारी आदि ने भी योगदान दिया।







