गम्हरिया मवि में दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गम्हरिया मवि में दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

झारखंड सवेरा 

रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय गम्हरिया के प्रांगण में खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन हेडमास्टर विष्णुदेव मांझी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने नेतृत्व में भारतीय हाकी टीम को तीन बार स्वर्ण पदक दिलाया।उनके इस विशिष्ट उपलब्धि के कारण ही उनके जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य के शारीरिक एवम मानसिक विकास में मदद करता है। खेल से अनुशासन,नेतृत्व और सहयोग की भावना विकसित होती है। इस दौरान प्रभात फेरी,मार्च पास्ट, बोरा रेस,दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मौके पर शिक्षक रामचंद्र सिंह,फुलेंद्र सिंह,पावन सिंह,अजय यादव,संजय राम,अनिल कुमार, नीरज पाठक,अजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

news portal development company in india
Recent Posts
error: Content is protected !!