मीमांसा महिला मंडल के कार्यक्रम में ममता ग़ैडले बनी तीज क्वीन
झारखंड सवेरा यूपी
ओबरा सोनभद्र : स्थानीय अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में मीमांसा महिला मंडल के द्वारा तीज कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शिल्पा यादव एवं महासचिव नाज़नीन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती देवी जी और जज के रूप में श्री मती रुचि गोपाल जी ,श्री मती कमला जी रही।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और आरती गीत से किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में महिलाओं को अपने अंदर के हुनर को पहचानने और आगे आके अपने हुनर को समाज के सामने प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। तीज प्रतियोगिता की विजेता तीज क्वीन ममता ग़ैडले बनी।फर्स्ट रनरअप प्रियंका कुशवाहा एवं सेकेंड रनरअप ज्योति गुप्ता रही।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता और श्रीमती मयूरी ने किया।उन्होंने अपने कुशल संचालन से कार्यक्रम को रोचक और मनोरंजक बनाए रखा। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक में रत्ना निरंजन,अमृता पांडे,नेहा तिवारी,रत्ना ठाकुर,अर्चना मौर्य,रंजना यादव,अंकिता यादव,चंदा गुप्ता,अमृता सचिन, रश्मि मिश्रा,प्रियंका श्रीवास्तव,संगीता सिंह रही,जिन्होंने साज सजावट और खानपान की विशेष व्यवस्था की। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इसमें नृत्य, गायन ,नाटक और कविता पाठ शामिल थे। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।