चांचीकला में विषैले जंतु के काटने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 चांचीकला में विषैले जंतु के काटने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

झारखंड सवेरा यूपी 

सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत चांचीकला के टोला नरहटी में जहरीले जंतु के काटने से एक 7 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय प्रिया पुत्री कमलेश कुमार चौधरी बुधवार की शाम लगभग 6 बजे अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान एक जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। काटने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी।परिजनों ने बताया कि बाद में प्रिया को आराम महसूस हुआ और वह सो गई। लेकिन वह फिर नहीं उठी। वृहस्पतिवार की सुबह जब प्रिया नहीं जगी तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने वृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका प्राथमिक विद्यालय तेनुइयादामर में कक्षा 1 की छात्रा थी।

news portal development company in india
error: Content is protected !!