धीरज दुबे ने झारखंड भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
झारखंड सवेरा
गढ़वा : समाजसेवी और झामुमो केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने मंगलवार को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पार्टी के सर्वोच्च नेता शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गुरुजी के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और स्थिति स्थिर है।धीरज दुबे ने गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि गुरुजी झारखंड की आत्मा हैं। उनका स्वस्थ रहना पूरे राज्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष, सिद्धांत और योगदान से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी। इस मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री और धीरज दुबे के बीच झारखंड के समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।धीरज ने मुख्यमंत्री को झारखंड के विकास कार्यों में तेजी लाने और गढ़वा क्षेत्र की कुछ लंबित मांगों पर ध्यान देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने भी राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। धीरज दुबे ने इसके पश्चात झारखंड भवन परिसर में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी भेंट की और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर झामुमो नेता रंथा नायक मौजूद थे।