दुद्धी में पहली बार तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज 

दुद्धी में पहली बार तीन दिवसीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज 

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी सोनभद्र :  मेजर ध्यानचंद हांकी स्पोर्ट्स क्लब दुद्धी के तत्वाधान में सोमवार 2 जून से 4 जून 2025 दिन बुधवार तक रामलीला खेल मैदान दुद्धी पर पहली बार महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ, प्रयागराज,वाराणसी व हरदोई टीम के बीच दोपहर 3 बजें से प्रारंभ होगा। महिला हॉकी खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 9 बजें प्लास्टिक मुक्त दुद्धी जन जागरूकता रैली, महिला हॉकी खिलाड़ियों, विकासखंड दुद्धी व नगर पंचायत दुद्धी सफाई कर्मियों व प्रबुद्ध जनों के बीच प्रारम्भ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, खंड विकास अधिकारी विशाल चौरसिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच अध्यक्ष डॉक्टर लव कुश प्रजापति व राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ऋतिका श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर स्वच्छता मिशन जागरूकता रैली शुरू की गई। महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, सचिव संदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा, संरक्षक शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट अध्यक्ष मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकैडमी, स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा संचालन कर जन जागरूकता रैली द्वारा प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता का सन्देश द्वारा जनमानस से अपील किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, बनवासी सेवा आश्रम चित्रांगन दुबे,आनंद प्रकाश आनंद, प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरी, संदीप कुमार,सुधीर कुमार, मुजीब खान,पड्डू खान सहित लखनऊ प्रयागराज वाराणसी, भदोही की महिला हॉकी टीम के साथ महिला फुटबॉल खिलाड़ी आदि मौजूद रहें। जन जागरूकता रैली में नगर पंचायत दुद्धी एवं विकासखंड दुद्धी के कर्मवीर सफाई कर्मचारी नगर भ्रमण के दौरान स्वच्छता मिशन द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर नगर की पटरियो पर सड़कों के किनारे पड़े प्लास्टिक व साफ सफाई की साथ हीं सड़कों, नालियों पर व्यापारियों व रहवासियों द्वारा कूड़ा कचरा नहीं फेक जाने की अपील स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर द्वारा की गई।

news portal development company in india
Recent Posts
error: Content is protected !!