मरीजों के बीच फल वितरण कर युवा समाजसेवी सूर्य प्रकाश सिंह ने मनाया जन्मदिन
झारखंड सवेरा
गढ़वा : शहर के युवा समाजसेवी सूर्य प्रकाश सिंह ने बुधवार को सदर अस्पताल गढ़वा में मरीजों के बीच फल वितरण कर अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव से मनाया।बताते चलें कि सूर्य प्रकाश सिंह पिछले दो वर्षों से अपने जन्मदिन के अवसर पर गरीब मरीजों के बीच फल वितरण कर यह दिन खास तरीके से मनाते आ रहे हैं।इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भी अपने जन्मदिन, त्यौहार या किसी विशेष अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की छोटी-छोटी पहल से गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिलती है।सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। यदि हम असहाय और जरूरतमंदों की मदद करते हैं, तो ईश्वर भी हमारी सहायता अवश्य करेंगे।”फल वितरण कार्यक्रम के दौरान मनोज शुक्ला, प्रियांशु तिवारी, उत्सव पांडेय, रंजीत केशरी, आशीष चौहान, प्रियांशु सिंह, सूरज सिंह समेत कई युवा साथी मौजूद थे।