दोबारा सोनभद्र भाजपा के जिलाध्यक्ष बने नंदलाल गुप्ता

 

दोबारा सोनभद्र भाजपा के जिलाध्यक्ष बने नंदलाल गुप्ता

झारखंड सवेरा यूपी 

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता और मण्डल प्रभारी सन्तोष शुक्ला के संरक्षण में जिला सोनभद्र के पुनः नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष  नन्द लाल गुप्ता के प्रथम आगमन पर शारदा मन्दिर चौराहे पर ओबरा मण्डल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत का किया गया है। स्वगतोपरांत जिला अध्यक्ष ने शारदा मन्दिर में शारदा देवी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात् जिला अध्यक्ष का ओबरा मण्डल के केंद्रीय कार्यालय पर निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय और मण्डल मंत्री पवन मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। केन्द्रीय कार्यालय के स्वगतोपरांत ओबरा के भाजपा,समस्त मोर्चों एवं प्रकोष्ठों,व्यापार मण्डल के कार्यकर्ताओं और ओबरा नगर में निवास करने वाले समस्त देव तुल्य भाजपा समर्थकों ने जिला अध्यक्ष का नगरीय क्षेत्र में बाजे नगाड़े और डी जे के साथ जय श्री राम के जय जय कार के साथ जलूस निकाल कर विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत करते हुए मिष्ठान वितरण किया। जिला अध्यक्ष का ओबरा मण्डल के मण्डल प्रभारी मण्डल अध्यक्ष और समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा वी आई पी गेस्ट हाउस में माल्यार्पण करने के साथ उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया और जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से परिचित हो उनको संबोधित किया। इस अवसर पर रंजना सिंह,राम निवास तोमर, विशाल गुप्ता, रविन्द्र गर्ग, प्राण मति देवी,राजेश्वर प्रसाद, उमेश सिंह पटेल, नार सिंह पटेल, बृजेश श्रीवास्तव,निशांत कुशवाहा, राम यस पाण्डेय, मनोज सिंह,जे पी सिंह, रमा शंकर द्विवेदी,सुनीता पाण्डेय, सुशील कुशवाहा,संदीप सिंह, सुनील सिंह,प्रिया सोनकर, आशीष तिवारी, निलेश मिश्रा,अनुज सिंह,विकास सिंह, विपुल शुक्ला, अरविन्द सोनी,रोशन सिंह, अभिषेक सेठ, अविनाश, राज कुमार यादव,बबलू भौकाली,टाटा चौधरी, नारायण मण्डल, विमल रंजन,सन्तोष जयसवाल, दिनेश पाठक, जितेंद्र कुमार, सूर्या, सावित्री सिंह, हेमलता, पुष्पा दूबे, सरिता सिंह, नंदनी कुशवाहा,सिमा देवी, नीलू, कुमार सौरभ, विभाष घटक, विशाल कुमार और मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!