दुद्धी पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

दुद्धी पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

झारखंड सवेरा यूपी 

दुद्धी: थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 535 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मोहम्मद जाहिद पुत्र मु. कलाम, निवासी चाचा कॉलोनी, रेनुकूट, थाना पिपरी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), मूल निवासी बालू मंडी, महेन्द्रू, थाना परिबहोर, जनपद पटना (बिहार), उम्र लगभग 36 वर्ष, को दिनांक 16.03.2025, समय 21:40 बजे, दुद्धी पावर हाउस कस्बे के पास से गिरफ्तार किया।

बरामदगी का विवरण

1 किलो 535 ग्राम अवैध गांजा (काले रंग के कैरी बैग में)

इस संबंध में थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र में मु.अ.सं. 72/2025 धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त का बयान

अभियुक्त ने बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर उसकी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचता था। उसने स्वीकार किया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और इससे पहले भी जेल जा चुका है। उसने कहा कि इसी से उसका खर्चा चलता है और अपनी गलती के लिए बार-बार माफी मांग रहा था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उप-निरीक्षक: संजय सिंह, थाना दुद्धी

2. मुख्य आरक्षी: शिवकुमार यादव

3. मुख्य आरक्षी: अमरजीत कुमार

4. मुख्य आरक्षी: नरेन्द्र प्रताप बिंद

5. मुख्य आरक्षी: अशोक सिंह यादव

दुद्धी पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

news portal development company in india
error: Content is protected !!