गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के डेढ़ लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे : विधायक

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के डेढ़ लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे : विधायक

झारखंड सवेरा 

गढ़वा : भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की 22 दिसंबर से शुरुआत हो चुकी है जो 14 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान के बाद भाजपा का संगठन निर्माण का प्रक्रिया शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस बार संगठन का दायित्व प्रदेश से लेकर जिला मंडल बुथ तक का जिम्मेवारी सक्रिय सदस्य बनने वाले लोग को ही दिया जाएगा। भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पचास हजार से अधिक सदस्य बनाया जाएगा। हर बुथ स्तर पर गांव शहर हर जगह से सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर घर सदस्यता अभियान के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। गांव शहर हर जगह बड़े पैमाने पर लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता इस अभियान को गति देने में लगे हुए हैं। सदस्यता महाभियान को लेकर जिला से लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी बनाए गए हैं। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा विनोद चंद्रवंशी अरविंद प्रजापति परी पाण्डेय लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!