रमना दुर्गा मंदिर पूजा समिति ने निकाली कलश यात्रा निकाली

रमना दुर्गा मंदिर पूजा समिति ने निकाली कलश यात्रा निकाली

झारखंड सवेरा 

रमना  : प्रखंड में सभी पूजा पंडालों के पट सप्तमी की पूजा के बाद खुल गए। सिलीदाग दुर्गा मंदिर, नव युवक संघ दुर्गा मंदिर, मानस मंदिर रमना , मगरा पूजा समिति, भागोडीह दुर्गा पूजा समिति,कर्णपुरा दुर्गा मंदिर, रमना सूर्या क्लब दुर्गा पूजा समिति, रमना बाजार दुर्गा मंदिर, रमना बीचे दुर्गा पूजा समिति, छापरदागा दुर्गा पूजा समिति,बुलका दुर्गा पूजा, गम्हरिया दुर्गा क्लब, सहित कई जगहों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गे के स्थापित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। रमना दुर्गा मंदिर पूजा समिति ने कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई और मुख्य सड़क होते हुए झुरहा नदी गई। जहा सभी ने नदी का पवित्र जल वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद कलश में भरा और कलश यात्रा अपने मंदिर परिसर में पहुंचे। कलश यात्रा में युवतियों के अलावा बच्चे एवं समिति के लोग शामिल थे।ध्वनि विस्तारक यंत्र से भक्ति गीत बजाए जा रहे थे। जिससे शहर एवं गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया था।कलश यात्रा में बबलू पांडये,उमेश पाठक एवं कमिटी सिलीदाग पंचायत के लोग सहित शामिल थे।

news portal development company in india
error: Content is protected !!