बीडीओ से लेकर डीसी तक भ्रष्टाचार में हैं लिप्त : गिरिनाथ सिंह
झारखंड सवेरा
गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के अंतर्गत आज गढ़वा के कल्याणपुर प्रखंड में एक विशेष मिलन सह अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर लगभग 200 से अधिक लोगों ने मोहम्मद रफीक अंसारी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनने का निर्णय लिया। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह कर रहे हैं। मौके पर गिरिनाथ सिंह ने अपने भाषण में वर्तमान सरकार पर कड़ा प्रहार किया, विशेष रूप से बालू माफियाओं और बढ़ते भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि बालू की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि उसे बारूद के समान बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी जमीन के कागजातों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, और भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला है कि लोग अपने रसीद तक कटवाने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि डीसी से लेकर सीओ तक सभी लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और जनता के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। गिरिनाथ सिंह ने यह वादा किया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है, तो वे इस क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को बढ़ाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में महाविद्यालय और डेंटल कॉलेज की स्थापना करने की योजना की घोषणा की, जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे।गिरिनाथ सिंह ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ लोगों ने वर्तमान सरकार को चुना था, उसे धोखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पांच सालों में विकास की गति थम गई है और माफियागिरी बढ़ गई है, जिससे आम जनता अत्यधिक परेशान है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना और क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण यादव, हाजी मंजर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आसिक अंसारी, रंजन चौबे, रामलखन यादव, रफीक अंसारी,शिवनाथ चौधरी, मोहन राम,मिथलेश पाल,रोहित पाल,रमेश पाल, मनीष पाल,अवध पाल,महेंद्र पाल,प्रभु पाल,अरविंद पाल, मनोज पाल,सुनील पाल,राम पाल,रामप्रवेश पाल, उमाशंकर मिश्रा,इस्लाम अंसारी,अमित कुमार मिश्रा, सूर्य देव विश्वकर्मा,सुदर्शन विश्वकर्मा,हरी पल,सत देव तिवारी, धर्मेंद्र पाल,विराज पाल,मोहन विश्वकर्मा,अजय उराव, रमेश मोची समेत कई अन्य ग्रामीण जनता और नेता उपस्थित थे।