पूर्व विधायक हीराराम तूफानी का निधन गढ़वा के लिए अपूर्णीय क्षति : अलखनाथ पांडेय
झारखंड सवेरा
गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद तूफानी के पिता वरिष्ठ समाजसेवी सह कांके विधानसभा के पूर्व विधायक हीराराम तूफानी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गढ़वा जिला के जाने-माने शिक्षाविद् सह गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने अरविंद तूफानी सहित पूरे परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया एवं शोक संवेदना व्यक्त किया। अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद तूफानी जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संस्थापक सदस्य हैं हम लोग विगत के कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करते आ रहे हैं। अरविंद तूफानी के पिताजी हम सभी के अभिभावक तुल्य आदरणीय हीराराम तूफानी का इस दुनिया से चले जाना उनके परिवार और समाज के लिए एक अपूर्णीय छती है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदना अरविंद तूफानी जी और उनके पूरे परिवार के साथ है। साथ ही अलखनाथ पांडेय ने पूर्व विधायक हीराराम तूफानी के पार्थिव शरीर को नमन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।