पांच दिवसीय समर कैंप का समापन
झारखंड सवेरा
गढ़वा : गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में चल रहे समर कैंप का समापन शुक्रवार को किया गया। समापन अवसर पर समर कैंप में शामिल सभी खिलाड़ियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। इस मौके पर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीएफओ दिलीप कुमार यादव ने कहा कि आप सभी लोग अभी नौनिहाल हैं आप लोगों के अंदर अभी काफी ऊर्जा है इस ऊर्जा को आपको सही दिशा में इस्तेमाल करना है। आप सभी लोगों को समर कैंप के माध्यम से टेबल टेनिस खेलने के बारे में जानकारी दी गई है। खेल हमारे जीवन की आवश्यक हिस्सा है स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा जिले में काफी गर्मी है और ऐसी स्थिति में हम जिन लोगों से भी मिलते हैं उनसे निवेदन करते हैं कि आप तालाब का हत्या न करे। हम सभी लोगो को मिलकर तालाब और पेड़ का संरक्षण और उसके संवर्धन करने की जरूरत है। पहले के राजा महाराजा अपने क्षेत्र में तालाब और बगीचा लगाया करते थे।जिसका लाभ लोगो को मिलता था, आज हम सभी लोगों को भी अपने आसपास के जल को संरक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की तालाब के पास आप ध्यान देंगे तो आपको पता लगेगा की तालाब के पास एक डिग्री से 12 डिग्री तक तापमान कम रहता है वही पेड़ के पास आठ डिग्री सेल्सियस तापमान कम होता है।आप सभी लोग जहां भी तालाब बचे है उसका अतिक्रमण नहीं होने दे और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है जो लोग खेल से दूर हैं ,वे लोग दवा के इस्तेमाल जरूर कर रहे हैं। इसलिए हर व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए खेल को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करे। टेबल टेनिस समर कैंप में खिलाड़ियों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया और खेल के बारे में जानकारी हासिल किए हैं| हमें उम्मीद है की आने वाले दिनों में खिलाड़ी अपने खेल की बदौलत जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहूदी अपने देश बनाने की बात करते थे और एक दिन लोगों ने अपना देश इजराइल बनाया इसी तरह हमे भी अपने संकल्प को याद रखना होगा की हम लोगों ने ओलंपिक खेलने का सपना देखा है उसे या आप पूरा करें या आने वाली पीढ़ी पूरा करें लेकिन हम अपने जिले से इस सपने को अवश्य पूरा करेगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी खेल के क्षेत्र में भी काफी कम कर रहे हैं। उन्होंने 2030 के बाद कभी भी ओलंपिक देश में कराने का लक्ष्य तय कर ली है। हम लोग गर्मी से निजात पाने के लिए पेड़ जरूर लगाए। वही घर के बाहर पशु और पंछी के लिए पानी पानी जरूर रखे वही पेड़ पौधे में पानी अवश्य डाले। इस मौके पर इस मौके पर अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, नंदकुमार गुप्ता सुशील केशरी ,संजय सोनी ,चंद्रभूषण सिन्हा, सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे, अमोद कुमार पांडे ,सुशील तिवारी,उमेश शामिल थे| मंच का संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे नें तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुशील केशरी नें किया।