झारखंड सवेरा गढ़वा
गढ़वा विधानसभा के मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित पथ सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ओखरगाड़ा पंचायत के नव नियुक्त वोटर सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमे राहुल मेहता, उदित मेहता, रंजीत मेहता, उपेंद्र मेहता, नीरज मेहता, शैलेश मेहता, स्वीट मेहता, पीयूष मेहता, राजेश मेहता, मिथुन मेहता, अवधेश मेहता, सुरेश्वर चौधरी, कामेश्वर चौधरी, प्रवेश कुशवाहा, राजेश मेहता, राम चौधरी, राहुल कुमार, कुंदन मेहता, रोहित मेहता को वरिष्ठ भाजपा नेता सह पलामू लोकसभा चुनाव के सहसंयोजक अलखनाथ पांडेय एवं गढ़वा विधानसभा के प्रभारी दुर्गा जौहरी और जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे पार्टी के द्वारा पार्टी का पट्टा देकर भाजपा परिवार में स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी दुर्गा जौहरी, गढ़वा जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, सुनील मेहता, धनंजय तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, रोशन दुबे, सुनील कुशवाहा, अमर प्रजापति, वीरेंद्र राम सहित अन्य कार्यकर्ता का उपस्थित थे।