बंगलादेशी युवक ने फेसबुक कॉपीराइट उल्लंघन पर दुद्धी की प्रतीक्षा को दी धमकी, मांगे 800 डालर
उपेंद्र तिवारी सोनभद्र
दुद्धी,सोनभद्र- जनपद की फेमस सोसल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रतीक्षा जायसवाल से एक बंगलादेशी द्वारा ब्लैकमेल करते हुए, आठ सौ डॉलर की डिमांड किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त प्रकरण इस समय सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना है। पीड़िता के ऑनलाइन शिकायत की जांच में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। सोसल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रतीक्षा जायसवाल ने बताया कि मेरे फेसबुक पर 35 लाख फॉलोवर हैं। मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर बांग्लादेश का एक युवक बीते 12-13 दिनों से दो फोटो वीडियो को रिज़र्व कर कॉपीराइट उलंघन का आरोप लगाते हुए लगातार परेशान कर रहा है। मेरे फेसबुक पर 35 लाख फॉलोअर हैं। उक्त बांग्लादेशी युवक द्वारा मेरे फोटो जिसमें मैं खुद थी फोटो और मेरी वीडियो मेरी खुद की वॉयस पर गलत तरीके से फेक कॉपीराइट के कारण दो पोस्ट उड़ जाता है। एक 24 फ़रवरी व एक 4 मार्च को होली के दिन का पोस्ट डिसेबल हो जाता है। मैं लगातार अभी तक फेसबुक से बातचीत कर रही हूं, लेकिन फेसबुक की तरफ से अभी तक कोई निराकरण नहीं निकला। बांग्लादेशी युवक मुझे धमकी दे रहा है कि अगर मैं आठ सौ डॉलर देता हूं, तो वह मेरा स्ट्राइक हटा देगा। अगर नहीं देती हूं। तो मेरे जितने भी ऑनलाइन प्रेजेंस हैं उसे खत्म कर देगा, मुझे बर्बाद कर देगा। फेसबुक से उम्मीद करती हूं कि यह सब कुछ ठीक कर दे। लेकिन अभी तक मुझे वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिला है।इस बाबत कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की साइबर क्राइम में ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गई है। जिसकी जांच की जा रही है।





