विशुनपुरा में अवध बिहारी गुप्ता बने सांसद प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं व रौनियार वैश्य समाज में खुशी
आशुतोष विशुनपुरा
प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अवध बिहारी गुप्ता को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित जिले के रौनियार वैश्य समाज के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जताई है. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने सांसद विष्णु दयाल राम तथा नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि अवध बिहारी गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं.कार्यकर्ताओं ने कहा कि अवध बिहारी गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और निरंतर कार्य को देखते हुए ही उन्हें एक बार फिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में भी संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का सराहनीय कार्य किया था.लोगों ने बताया कि अवध बिहारी गुप्ता सामाजिक कार्यों में भी हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वे समय-समय पर प्रशासन के समक्ष आवाज उठाते रहे हैं और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं. यही कारण है कि उनके सांसद प्रतिनिधि बनने से कार्यकर्ताओं और आम जनता में उत्साह का माहौल है.इधर, नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि अवध बिहारी गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है. उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को साथ लेकर कार्य करेंगे.समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विशुनपुरा प्रखंड में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी. इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.






