जिओ कंपनी के टावर से डीजल चोरी के आरोप में बभनी पुलिस ने किया चालान
झारखंड सवेरा यूपी
बभनी (सोनभद्र)बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार की रात्रि में डीजल चोरी के आरोप में प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनशा राम जायसवाल को बभनी पुलिस ने 15 लीटर डीजल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार असनहर गांव में जिओ कंपनी का टावर लगा है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपी पहले जिओ कंपनी टावर में काम करता था इस समय काम से बाहर हो गया है मंगलवार की रात्रि में जिओ कंपनी टावर से प्रियांशु जायसवाल 15 लीटर डीजल चोरी किया सुबह कंपनी के कर्मचारी ने बभनी थाने पर लिखित नामजद तहरीर दी जिस पर बभनी पुलिस ने आरोपी प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनशा राम जायसवाल को आज दोपहर में डीजल सहित पकड़कर थाने लाया गया जहां से विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में भेज दिया गया।







